PlayerPro एक ऐसा मल्टीमीडिया प्लेयर है, जिसकी मदद से आप अपने डिवाइस पर किसी भी प्रकार का संगीत या मूवी चला सकते हैं। वैसे, इस बात पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है कि यह इस एप्प का एक ट्रायल संस्करण ही है और इसलिए इसे केवल 15 दिनों तक ही इस्तेमाल किया जा सकता है।
PlayerPro का एक मजबूत पक्ष यह है कि इसके इंटरफ़ेस को आप जैसे चाहें वैसे वैयक्तीकृत कर सकते हैं। आप न केवल इसे डाउनलोड कर सकते हैं और 'स्किन' का इस्तेमाल कर सकते हैं, बल्कि इसके शॉर्टकट को भी एक मेनू पर वैयक्तीकृत कर सकते हैं और उसे स्क्रीन के किनारे से एक्सेस कर सकते हैं।
हालाँकि PlayerPro का मुख्य कार्य संगीत बजाना ही है, यह आपके डिवाइस पर मौजूद किसी भी वीडियो फ़ाइल को भी प्ले कर सकता है। वैसे, संगीत सुनने के दौरान वीडियो देखने के दौरान उपलब्ध होनेवाले विकल्पों की तुलना में ज्यादा विकल्प मिलते हैं।
इन सबसे बड़ी बात यह है कि आप अपने होम स्क्रीन को सजाने के लिए पूरी तरह से अनुकूलनीय 'विज़ेट' का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसमें मौजूद अनुकूलन से संबंधित ढेर सारे विकल्प और डिवाइस पर काफी कम स्थान छेंकने की इसकी खूबी ही दरअसल PlayerPro को एक उत्कृष्ट वीडियो एवं ऑ़डियो प्लेयर बनाता है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
मुझे पसंद है
बहुत अच्छा 😊